Welcome, Guest   [ Register | Sign In | Take a tour | Adult Filter: On ]

कितनी देर टिकी रहेगी अलगनी !!





घर की अलगनी पे
अंबार लगता जा रहा है
एक के ऊपर एक गीली सोंचों का

मैने खोल दिए हैं
सारे दरवाजे, खिड़कियां और छत
कोई भी गुंजाइश नही छोड़ी है
किसी भी धूप के टुकड़े के लिए

आसान है सोंचों को गीला छोड़ देना
मगर फिर
कितनी देर टिकी रहेगी अलगनी !!

अस्वीकरण