Webdunia: Portal - Search - Mail - Greetings   More >>
Support | Font Download | Feedback
Search  
Welcome, Guest  [ Register | Sign In ]

जुडाव

www.blogvani.com



हम साथ साथ नही भाग पाये
बचपन में
टिकोले लुटने या अमरूद तोडने के वास्ते
ना हमने आपस में मार- पीट की
कभी पतंग के लिये
ना छीना झपटी कभी


वो मुझसे पांच साल बडा था
और वक्त के अंतर ने
हमारी प्राथमिकताये अलग कर दी थी

जब मैं अमरूद के पेंडो के इर्द्- गिर्द घूम रहा था
वो शायद अपने पहले प्यार के इर्द्- गिर्द कहीं
ऐसा मैं अनुमान से कह रहा हूँ

कहने का कुल मतलब ये है कि
हम नही जोड पाये वैसा तार आपस में',
जो बनता है
साथ - साथ नंगे नहाने से
या फिर एक साथ एक ही लडकी से प्रेम करने पर
या स्कूल बंक करके साथ साथ मूवी जाने पर

लेकिन सूखद बात ये है कि
जब में बडा हुआ
हमारी प्राथमिकताएँ एक सी हो गयी
हमने पाया
हमारे तार कहीं से भी कम नही जुड़े थे

ये अलग बात है कि
मैं उसके जन्म दिन पे
जो कि 16 अगस्त को है
मैने
हैप्पी बर्थ डे नही कहा

अस्वीकरण