रात गर्म थी हवा
लू के थपेड़े उड़ रहे थे हर तरफ
आंधी सा हाल था
इतनी धूल उड़ी कि इंसानियत ने बंद कर ली आँखें
अंधेरा कसा रहा चप्पे चप्पे पे.
काले आसमान से एक तारा भी नही निकला
जो टिम-टीमा दे जरा देर के लिए भी.
सुबह सफाई वाले ने बाल्टी भर-भर जिंदगी फेंकी.

लोड हो रहा है...