साहिल समंदर के बाजू में बैठा
लहरों का इंतेज़ार करता रहता है
समंदर चाँद को छूने की आजमाइश में
किनारे पे बौछार करता रहता है
चाँद रात की मलमली विस्तर पे
रौशनी का मनुहार करता रहता है
उजाला कायनात के जर्रे-जर्रे में जा कर
अंधेरे को प्यार करता रहता है
तमस हर शाम अपनी ठंढई से
सूरज का स्रिन्गार करता रहता है.
हर शाम सूरज सिर रख कर सोने के लिए
साहिल की गोद का इंतेज़ार करता रहता है.

लोड हो रहा है...