Welcome, Guest   [ Register | Sign In | Take a tour | Adult Filter: On ]

पा लो मुझे !!!

तमन्ना है
कि पा लिया जाऊँ
और
इंतिज़ार जारी है इसके लिये लगातार

खोया हुआ हूँ अरसे से
दिखाई और सुनायी देने की संभावना से परे

रिक्त हूँ
बिल्कुल बिना किसी के
खाली हो गया था किसी समय किसी जगह
और फिर भरा नही गया कभी

देखे तेरी आँखें, तेरी खूबसूरत आंखे
मेरा पुनर्जन्म
तेरी नजरों में पाया जाऊँ
तेरे खयालो में भरा जाऊँ
इस लिये रखता हूँ खुद को हर कहीं सब जगह

इंतिज़ार में हूँ कि पा लिया जाऊँ
भर लिये जाने की तमन्ना है.
अस्वीकरण